मैहर: मैहर मल्हार संगीत सभा का भव्य शुभारंभ, नवोदित कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू
मैहर जिले की सांस्कृतिक धरोहर और मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा युवा पीढ़ी को शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नवाचार किया जा रहा है।इस कड़ी में 1 अगस्त को शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में शनिवार सायं 7 बजे "मैहर मल्हार संगीत सभा" का भव्य शुभारंभ हुआ।