हनुमानगढ़: जंक्शन की धान मंडी में दुकान के बाहर से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 जनों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन की धान मंडी में दुकान के आगे से रात्रि के समय पांच गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में जंक्शन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जंक्शन धान मंडी निवासी एक व्यक्ति ने थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।