आज दिनांक 15.07.2026 को अपर जिलाधिकारी नगर, मेरठ द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के साथ संयुक्त रूप से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ऑडिटोरियम, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले शिविरों के संबंध में शिविर संचालको के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में शिविरों की सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात एवं विद्युत व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
#MeerutPolice #KanwarYatra2026 #UPPolice
Meerut, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026