बलिया: विद्युत चालक चाक हेतु 36 और पग मिल हेतु 6 लाभार्थियों का होगा चयन
Ballia, Ballia | Jul 8, 2026 जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि उप्र माटीकलां बोर्ड द्वारा संचालित “माटीकलां टूल-किट्स वितरण रोजगार योजना" के अन्तर्गत बलिया जिले में विद्युत चालित चाक हेतु 36 एवं पगमिल हेतु 06 लाभार्थियों का चयन किया जाना है। जिसका साक्षात्कार आगामी नौ जुलाई को प्रातः 10:30 बजे विकास भवन सभागार, बलिया में होना सुनिश्चित हुआ है।