राठ: सिकंदरपुरा में वृद्ध पिता ने पुत्र पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, कहा कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया
Rath, Hamirpur | Jun 4, 2026 राठ कोतवाली व कस्बा क्षेत्र के सिकंदरपुरा इलाके के निवासी 75 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति ने अपने पुत्र पर घरेलू वाद-विवाद को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि उसने आज गुरुवार को राठ कोतवाली में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।