ग्वालियर गिर्द: दिग्विजय का बयान: सरकार सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है
हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला को जहां एक ओर सरस्वती मंदिर घोषित कर दिया गया है और वहां हिंदुओं को पूजा की अनुमति दी गई है।वही इसे लेकर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कहना है कि यह स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन है जिसमें 2004 से लेकर 2006 के बीच में विशेषज्ञों टीम ने कहा था कि जो भी एएसआई से संरक्षित स्मारक होती है वहां पूजा नहीं हो सकती।