जलेसर: जलेसर क्षेत्र में लेखपाल पर पैमाइश के नाम पर ठगी का आरोप, भ्याऊ गांव के किसानों ने 80 हजार रुपए ठगने का लगाया आरोप
Jalesar, Etah | Apr 30, 2026 जनपद एटा की तहसील जलेसर क्षेत्र में एक लेखपाल पर पैमाइश के नाम पर किसानों से हजारों रुपये ठगने का आरोप लगा है। ग्राम पंचायत भ्याऊ के ग्रामीणों ने इस संबंध में गुरुवार दोपहर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायतकर्ताओं के अनुसार, क्षेत्र में तैनात लेखपाल ने किसानों से भूमि की पैमाइश के लिए हजारों रुपये लिए थे। एसडीएम जलेसर से तहसील में लिखित शिकायत की है।