Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

पेंटिंग प्रतियोगिता और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश ------------------ कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत न्यू मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, मऊगंज में संस्था रमाशिव बहुदेशीय विकास समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में “नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान” विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे के दुष्प्रभावों को चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान 17 जून से 26 जून 2026 तक संचालित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य उपस्थितजनों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालय के प्राचार्य श्री दिवाकर मिश्रा ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा न करने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। नशा न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि अनेक सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को भी जन्म देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक और विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, पदाधिकारी एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी उपस्थितजनों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #mauganj

12 views | Rewa, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

MORE NEWS

ओंकारेश्वर हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

#Omkareshwar #Khandwa #BreakingNews #MadhyaPradesh #IndiaHeadline24 #HindiNews #LatestNews #Justice

ओंकारेश्वर हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल #Omkareshwar #Khandwa #BreakingNews #MadhyaPradesh #IndiaHeadline24 #HindiNews #LatestNews #Justice

Mauganj, Rewa | Jul 26, 2026

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
------------
कलेक्टर श्री जैन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 130 से अधिक व्यक्तियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
------------
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा को हाईवे स्थित चाक ओवरब्रिज के समीप नि:शुल्क #स्वास्थ्य_शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रीवा से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 130 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया।
 शिविर में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनोज इंदुलकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इवा टर्की तथा नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी इंदुलकर ने मरीजों का परीक्षण कर विभिन्न रोगों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया। मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार संबंधी मार्गदर्शन के साथ नि:शुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. एस.डी. कोल चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य अमले के साथ उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रीवा रेडक्रॉस सोसाइटी से  संजय शुक्ला, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिसिन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
 रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। शिविर को क्षेत्रीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप सिंह सेंगर, प्रदेश प्रतिनिधि श्री सूर्यमणि शुक्ला, सचिव श्री प्रकाश चौरसिया, नईगढ़ी इकाई के अध्यक्ष श्री उमाशंकर त्रिपाठी, आजीवन सदस्य श्री राजू सिंह सेंगर, किसान श्री नरेंद्र बहादुर सिंह सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#mauganj

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित ------------ कलेक्टर श्री जैन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 130 से अधिक व्यक्तियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण ------------ कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा को हाईवे स्थित चाक ओवरब्रिज के समीप नि:शुल्क #स्वास्थ्य_शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रीवा से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 130 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनोज इंदुलकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इवा टर्की तथा नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी इंदुलकर ने मरीजों का परीक्षण कर विभिन्न रोगों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया। मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार संबंधी मार्गदर्शन के साथ नि:शुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. एस.डी. कोल चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य अमले के साथ उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रीवा रेडक्रॉस सोसाइटी से संजय शुक्ला, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिसिन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। शिविर को क्षेत्रीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप सिंह सेंगर, प्रदेश प्रतिनिधि श्री सूर्यमणि शुक्ला, सचिव श्री प्रकाश चौरसिया, नईगढ़ी इकाई के अध्यक्ष श्री उमाशंकर त्रिपाठी, आजीवन सदस्य श्री राजू सिंह सेंगर, किसान श्री नरेंद्र बहादुर सिंह सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #mauganj

Rewa, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026