कालपी: कदौरा में प्रेम प्रसंग पर सरेराह हंगामा, युवक को दूसरी शादी के आरोप में हिरासत में लिया गया, पुलिस जांच में जुटी
कदौरा थाना क्षेत्र में कदौरा रोड पर बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर सरेराह जमकर हंगामा हुआ, वही विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और एक युवक को हिरासत में लेना पड़ा, इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वही शादी के करीब पांच साल बाद युवक का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।