चक्रधरपुर: छठ महापर्व: चक्रधरपुर के पुरानीबस्ती सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा आरती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर चक्रधरपुर के पुरानीबस्ती स्थित सीढ़ी छठ घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से आयोजित इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां गंगा की भव्य आरती और भक्तिमय माहौल ने पूरे घाट को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया।