कुमारखंड: लक्ष्मीनियां में सड़क दुर्घटना, बारात से लौट रहे कुमारखंड पंचायत के पूर्व मुखिया समेत 6 घायल
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनया टॉल टैक्स के डिवाइडर से कार के टकराने से कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि अमहा गांव से बारात से लौटने के दौरान मंगलवार के सुबह करीब चार बजे अनियंत्रित कार ने जबरदस्त रूप से टॉल टैक्स के डिवाइडर में टक्कड़ मार दिया। कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गया।