पिपरई: बिजलीपुर गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में एक दूसरे पर लगाए मारपीट करने के आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार पहले पक्ष की बिजलीपुर निवासी द्रोपती उम्र 55 वर्ष ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 1 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही राजू, कपिल और मुकेश ने उसके साथ मारपीट की है वही इस मामले में दूसरे पक्ष के बिजलीपुर निवासी राजू उम्र 40 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।