राजगढ़: राजगढ़ जिले में उत्तर प्रदेश के जौनपुर से आए आजाद शिक्षा केंद्र के 9 सदस्य दल ने किया भ्रमण
राजगढ़ जिले में लंबे समय से प्रचलित नातरा झगड़ा जैसी कुप्रथा को नजदीक से जानने के लिए मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे करीब उत्तर प्रदेश के जौनपुर से 9 सदस्य दो दिवसीय भ्रमण पर राजगढ़ पहुंचा। इस दौरान अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की उन्होंने पाटरी कलां गांव पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान गांव में संवाद एवं कार्यशाला का भी आयोजन किया गया