हनुमानगढ़: सिंहपूरा में मजदूर पर हमले से हुई मौत, एसपी ने चौकी प्रभारी लालबहादुर चन्द्र को किया लाइन हाजिर
सिंहपुरा गांव में मजदूर पर ईंट पत्थरों से हमले में मजदूर की मौत होने के मामले में हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने केन्चिया चौकी प्रभारी लाल बहादुर चंद्र को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले में परिजनों ने कैंचिया पुलिस चौकी पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद में परिवार मृतक का पोस्टमार्टम ना करवाने पर अड़ गया था।