पंडारक थाना अंतर्गत ग्राम पैठानीचक में चंद्र उदय कुमार की हत्या संबंधित मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी आनंद कुमार ने सोमवार को लगभग सवा चार बजे मीडिया को बताया कि इस घटना के बाद चंद्र उदय कुमार के पिता बद्री नारायण महतो के द्वारा पंडारक थाना में कांड संख्या 52/26 दर्ज कराया गया था। दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।