पिपरा: खड़गपुर गांव के पश्चिम में बगीचे में भीषण आग, दो एकड़ में लगे आम, शीशम व बांस के पेड़ जलकर राख
Pipra, Palamu | Apr 17, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव के पश्चिम स्थित बटाने नदी के किनारे एक बगीचे में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब दो एकड़ में फैले आम, शीशम, बांस समेत अन्य पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। इस घटना से इलाके में पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है।