सोहागपुर: खनिज कार्यालय में रेत माफियाओं ने खनिज निरीक्षक को दी धमकी, निरीक्षक ने दी जानकारी
जिले में रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वह अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के बाद कुछ युवक खनिज कार्यालय पहुंचे और खनिज निरीक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। युवकों ने रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया। मामले की शिकायत पुलिस में की गई है और कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में खनिज निरीक्षक समय लाल गुप्ता ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे दी जानकारी।