जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद-महोबा के राजस्व ग्राम लिलवाही में जल अर्पण कार्यक्रम का भव्य आयेजन किया गया जिसमें लिलवाही ग्राम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश का चौथा जल अर्पण कार्यक्रम बना। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।