शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को सारनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म एवं एससी/एसटी एक्ट में थाना सारनाथ से संबंधित वांछित अभियुक्त सुबेदार यादव पुत्र रामफेर यादव निवासी ग्राम बूढन पट्टी देवारा खास राजा बाका थाना रौनापार जिला आजमगढ़ को गुरुवार को फरीदपुर अण्डरपास थाना सारनाथ वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।