रोहनिया क्षेत्र में पिकअप के टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई मौत
रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौकी अंतर्गत जगतपुर पीजी कॉलेज के पास जीटी रोड पर गुरुवार को सुबह लगभग 5 बजे पिकअप व मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार भदोही जिले के 25 वर्षीय करन तिवारी नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।घटना की सूचना पाकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे मोहनसराय चौकी इंचार्ज राहुल रंजन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा