करेली: नरसिंहपुर NH-44 पर आलू से भरा ट्रक पलटाः ड्राइवर गंभीर घायल; खेत में बिखरा आलू, ट्रक में लाखों के नुकसान की आशंका
नरसिंहपुर के करेली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सोमवार सुबह 10 बजें एक सड़क हादसा हुआ। बरमान और लिंगा के बीच आलू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रक सड़क के साइड सोल्डर पर फिसल गया था। इसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक पलट गया।