उतरौला: श्री दत्त गंज ब्लाक प्रमुख ने जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
10 मार्च सोमवार 3:00 बजे श्री दत्त गंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने शुक्लागंज कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्राम वासियों की समस्याओं के लिए विकासखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता किया एवं निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समय बद्ध निस्तारण मेरी प्राथमिकता है।