उतरौला: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर प्रमुख चौराहों पर लोगों ने मनाया जश्न
9 मार्च रविवार रात 10:00 बजे चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर उतरौला बलरामपुर में लोगों द्वारा जश्न मनाया गया। बड़ी संख्या में युवाओं बच्चों ने एकत्रित होकर तिरंगा लहराते हुए ढोल बाजे के साथ नृत्य किया एवं आतिशबाजी की। देर रात तक भारत की जीत का जश्न लोगों द्वारा मनाया गया एवं भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी गई।