करछना: देवरा पटपर स्थित टोंस नदी में डूबे दो दोस्तों में से एक युवक का शव नविकों ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी
कौधिंयारा थाना क्षेत्र के देवरा पटपर स्थित पिकनिक स्पॉट पर टोंस नदी में नहाते वक्त रविवार को फाफामऊ थरवई के रहने वाले हर्षित पांडे तथा शिखर शुक्ला अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गए थे। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम देर रात तक तलाश की लेकिन कहीं सुराग नहीं चल सका। सोमवार सुबह पानी में डूबे एक युवक का शव स्थानीय नाविकों ने बरामद कर लिया।