करछना: देवरा पटलेश्वर महादेव घाट पर हुई घटना के संबंध में एसीपी कौंधियारा का बयान सामने आया
थाना कौंधियारा क्षेत्र के अंतर्गत देवरा पटलेश्वर महादेव घाट पर दो किशोरों की टोंस नदी में डूबने से मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटनावश डूबने का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच जारी है।