शिवपुरी शहर के वार्ड 38 शांति नगर के रहवासियों को आज बड़ी राहत मिली। रास्ते के बीच वर्षों से खड़ी और आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रही पुरानी पानी की टंकी को नगर पालिका की अतिक्रमण अमले ने शनिवार को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह टंकी कई दशक पहले जल आपूर्ति के उद्देश्य से बनाई गई थी, लेकिन बीते सालों में इसकी उपयोगिता पूरी तरह खत्म हो चुकी थी।