कटनी नगर: भूमि पर कब्जे करने के उद्देश्य से तोड़ी बाउंड्रीवॉल महिला का आरोप, एसपी और कलेक्टर कार्यालय पहुँची शिकायत
एनकेजे के रोशन नगर में स्थित एक महिला के प्लाट पर बनी बाउंड्रीवॉल तोड़े जाने का आरोप महिला मनोरमा दुबे निवासी सिविल लाइन बीडी अग्रवाल वार्ड के द्वारा आज मंगलवार दोपहर 1 बजे एसपी और कलेक्टर कार्यालय पहुँच शिकायत में लगाया । महिला का आरोप है कि रात्रि के समय कुछ युवको ने उनके प्लाट में निर्मित बाउंड्री तोड़ दी गई। यह भूमि उनके पति द्वारा सन 1987 में खरीदी थी।