अनुसूचित जनजाति थाना पुलिस ने गुरुवार को बुना बीघा गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के फरार आरोपित बबलू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, बबलू पर गांव के ही एक व्यक्ति से मारपीट करने का मामला दर्ज था। घटना के बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह गांव में छिपा हुआ है।