दुमका: पुतुलजोर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पीजेएमसीएच में शव का किया गया पोस्टमार्टम
Dumka, Dumka | Dec 13, 2024 मसलिया थाना के पुतुलजोर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की देर रात अपने घर के पीछे पेड़ से लटक कर उसने जान दे दी। आज शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका के PJMCH भेजा, जहां दिन के 3 बजे के करीब शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।