दुमका: बस पड़ाव के यात्री शेड में बेहोश मिली महिला को पुलिस ने PJMCH में भर्ती कराया
Dumka, Dumka | Dec 13, 2024 आज शुक्रवार को दिन के 11:00 के करीब दुमका बस पड़ाव स्थित यात्री शेड में बेहोशी की हालत में एक महिला पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला कुछ भी बोलने में असमर्थ है।