दुमका: मरकुंडा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की PJMCH में हुई मौत
Dumka, Dumka | Dec 13, 2024 दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मरकंडा गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से नंदकिशोर यादव नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार रात की है। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान कल देर रात उसकी मौत हो गई।