डुमरी कटसरी: जनपद के विभिन्न गांवों में आग से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है कि जनपद के विभिन्न गांवों में पहुंचकर आग से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा की मार्च से लेकर मई तक अगलगी की घटना में वृद्धि होती है, इसको लेकर हम सभी को पूरी तरह से अलर्ट रहना है।