डुमरी कटसरी: जहांगीपुर पंचायत में आग से बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक
डुमरी कटसरी प्रखंड के जहाँगीपुर पंचायत में आग से बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया है. अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है की अगलगी का समय आ गया है. इससे पूर्व में आग से बचाव को लेकर लोगो को जागरूक किया जा है. मार्च से लेकर मई तक अगलगी की में तेजी देखी जाती है. इसलिए हर व्यक्ति तक पहुँचकर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है।