शिवपुरी नगर: 'लुटेरी दुल्हन' का सनसनीखेज कारनामा: 10 शादियां कर चुकी राखी पर ब्लैकमेलिंग और ठगी का आरोप, एसपी से गुहार
शादी के पवित्र रिश्ते को ठगी और ब्लैकमेलिंग का धंधा बनाने वाली एक शातिर 'लुटेरी दुल्हन' और उसके गैंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला अब तक कथित तौर पर 10 मासूम लोगों को अपनी जालसाजी का शिकार बना चुकी है। ताजा मामला शिवपुरी जिले का है, जहां पीड़ित पति राहुल जाटव ने आज गुरुवार की शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई