सहदेई बुजुर्ग: सहदेई बुजुर्ग में वीर चौहरमल जयंती धूमधाम से मनाई गई, मंत्री ने किया उद्घाटन
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सुलतानपुर पंचायत में वीर चौहरमल जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन ने किया। इस दौरान उन्होंने वीर चौहरमल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंत्री ने वीर चौहरमल को आदर्श महापुरुष बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।