वैर: भरतपुर में हाई मस्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 लोग घायल, 5 को रेफर किया गया
Weir, Bharatpur | Jun 18, 2026 भरतपुर। हलैना थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 2 बजे जयपुर जा रही स्लीपर बस हाई मस्ट लाइट से टकराकर पलट गई। हादसे में महिलाओं समेत 13 यात्री घायल हो गए। सभी को हलैना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 5 गंभीर घायलों को भरतपुर रेफर किया। ASI रामु सिंह ने बताया कि हादसा थाने से 150 मीटर दूर हुआ।