सोनो: मोहनाडीह के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल; रेफर
Sono, Jamui | Aug 3, 2026 चरकापत्थर थानाक्षेत्र के मोहनाडीह के समीप सोमवार को एक बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।घायलों में करहरी निवासी 20 वर्षीय आदिल अंसारी,पिता- सामिद अंसारी एवं 18 वर्षीय शहादत