महिला रूपा पटेल निवासी ग्राम कंचनपुर एक निजी मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर रामनगर से बस में बैठ अमरपाटन बस स्टैंड पहुँची।जैसे ही वह बस से उतरी और अपने बेग में रखे पर्स को देखा तो उसका पैसों व सोना चांदी से भरा पर्स गायब था। महिला बस स्टैंड पहुँची और रो रो कर हंगामा करने लगी।फ़िलहाल पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।