पन्ना: हैदराबाद से पन्ना पहुंची संजू आदिवासी का शव, दुर्घटना में हुई थी मौत, सांसद वीडी शर्मा बने संकटमोचक
Panna, Panna | Apr 11, 2026 पन्ना के अमझिरिया गांव में आज उस वक्त हर आंख नम हो गई, जब हैदराबाद सड़क हादसे के शिकार संजू आदिवासी का शव घर पहुंचा। गरीबी के कारण शव लाने में असमर्थ परिजनों की मदद के लिए सांसद वीडी शर्मा आगे आए। उनके व्यक्तिगत प्रयासों से 35 घंटों में पार्थिव देह गांव पहुंची। सांसद ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता का आश्वासन भी दिया है।