आगरा: होम डेकोर शोरूम का शीशा तोड़कर चोरों ने की चोरी, दो लैपटॉप और एम्प्लीफायर ले गए, सीसीटीवी में कैद
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग चौकी इलाके में स्थित विनियम वर्ल्ड होम डेकोर शोरूम में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने शोरूम का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दो महंगे लैपटॉप व एक एम्प्लीफायर चोरी कर लिया। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।