राहे: पेंनशर संघ ने राहे में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
Rahe, Ranchi | Jul 15, 2025 झारखंड राज्य पेंनशर कल्याण संघ राहे इकाई के द्वारा मंगलवार 1 बजे राहे कन्या मिडिल स्कूल सभागार में 2025 मैट्रिक के प्रखंड टॉपर और स्कूल टॉपर को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड के सभी हाई स्कूल के टॉपर को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राहे बीडीओ अशोक कुमार ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।