बदायूं: पुलिस मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी डकैत ढेर, दरोगा और सिपाही भी हुए घायल
Budaun, Budaun | Jul 2, 2026 बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र के थाना पुलिस बुधवार की रात बिल्सी मोड़, नई जेल के लिए प्रस्तावित भूमि के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बदमाश को रोकने का प्रयास किया, इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने में गोली लगी थी।