इंदौर: कनाड़िया ब्रिज के समीप सड़क हादसे में इंजीनियर की हुई मौत, महिला मित्र के साथ रेस्टोरेंट में पार्टी करने गया था मृतक
Indore, Indore | Feb 14, 2025 इंदौर के कनाड़िया ब्रिज के पास गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में एक आईटी कंपनी के इंजीनियर की मौत हो गई। वह अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराया और बिजली के पोल से जा भिड़ा। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा।