अनूपपुर: वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार आगमन आज,रात्रि विश्राम अनूपपुर में
मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण विभाग के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार रविवार को अनूपपुर जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री अहिरवार 7 जून को दोपहर 12:30 बजे भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान वे डिंडौरी होते हुए अनूपपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री पहुंचेंगे।