शाहबाद: कस्बाथाना निवासी देवा सोनी ने काशी के पवित्र जल से महादेव और माता-पिता का जलाभिषेक किया
Shahbad, Baran | Aug 30, 2026 कस्बाथाना स्थानीय निवासी देवा सोनी ने धार्मिक आस्था की एक अनूठी मिसाल पेश की है। देवा सोनी पवित्र नगरी काशी से कांवड़ में गंगाजल लेकर कस्बाथाना पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध नीम झीरिया मंदिर में स्थित महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने गृह निवास पहुंचकर अपने माता-पिता के चरणों में शीश नवाया।