सहारनपुर: कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया, भुगतान में देरी और विभागीय गड़बड़ियों पर उठाए गंभीर सवाल
सहारनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले जिलाध्यक्ष पूनम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं और शीघ्र समाधान की मांग की