मुज़फ्फरनगर: मासूम पर कुत्तों के हमले के बाद मंत्री अस्पताल पहुंचे, घायल बच्ची का जाना हाल, CMS से मांगा जवाब, दिए सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों के हमले में घायल तीन वर्षीय मासूम मीरद का हाल जानने राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मंत्री ने CMS से सुरक्षा व्यवस्था पर जवाब तलब करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।