वारिसलीगंज: विजयनगर से पुलिस ने साइबर अपराध में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया, 2 किशोर पकड़े, फेक आईडी व लोन दिलाने के नाम पर ठगी
वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने साइबर क्राइम करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अभिनव धीमान को सूचना देते हुए एसपी के निर्देश पर छापामारी की गई।साइबर अपराध के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दो विधि विरुद्ध किशोरों को हिरासत में लिया है।