विदिशा नगर: आधी रात मौसम बिगड़ा, गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम में घुली ठंडक, किसान चिंतित, अगले 48 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम
गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात 2 के लगभग मौसम में परिवर्तन हुआ, तेज गरज चमक के साथ बारिश का दौर भी शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा इसके पहले तेज आंधियां चली, जिससे पूरा शहर धूल से पट गया बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा, हालांकि गुरुवार शाम को भी हल्की बूंदाबांदी शहर में देखी गई थी पिछले दो-तीन दिनो से बदले मौसम से किसान परेशान