मोतिहारी साइबर थाना के द्वारा साइबर ठगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में परवेज आलम द्वारा साइबर थाने में साइबर ठगी से संबंधित एक आवेदन दिया गया। उक्त आवेदन पर मोतिहारी साइबर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के ठगी हुए कुल 1,72,000 रूपये वापस करवाया गया। जानकारी पुलिस के द्वारा सोमवार रात करीब 08:09 बजे दिया गया।